फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On the opening drive of two penalties

दो पर जुर्माने से अभियान का आगाज

Fri, 29 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 29 May 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
On the opening drive of two penalties
प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की शुरुआत गुरुवार से जिले के रेलवे
विज्ञापन
स्टेशन पर हो गई। नौ जून तक चलने वाले अभियान के पहले ही दिन आरपीएफ कमांडर ने स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर सफाई का निरीक्षण कर कैंटीन की सफाई व्यवस्था को भी देखा, जिसमें दो कैंटीन पर साफ सफाई बेहतर न होने पर ठेकेदारों पर जुर्माना ठोक यात्रियों को भी गंदगी फैलाने पर जुर्माने की हिदायत दी।

रेलवे को भी स्वच्छता अभियान की कमान संभालने का मौका अब मिला है। साफ सफाई को भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वर्ष से प्रयासरत रहे हों, पर स्टेशन पर साफ सफाई की व्यवस्था औंधे मुंह ही थी, पर इसी बीच सरकार ने रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान शुरू कर सफाई व्यवस्था पर जोर देने के निर्देश दिए।

रेलवे द्वारा 28 मई से नौ जून तक अभियान चलाया जाना है। जिसको लेकर अमर उजाला में अभियान शुरू होने से एक दिन पहले सफाई व्यवस्था की हकीकत को बयां किया। जिसको लेकर अफसरों ने भी गंभीरता दिखाते हुए अभियान के पहले ही दिन से लापरवाहों पर शिकंजा कसना शुरू दिया।

अभियान के पहले दिन आरपीएफ कमांडर बच्चय सिंह ने रेलवे प्लेटफार्म और परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म के साथ ही कैंटीन पर भी साफ सफाई व्यवस्था को देखा। जहां दो कैंटीनों पर साफ सफाई बेहतर न होने पर कार्रवाई की।

प्लेटफार्म पर मुनकु ठेकेदार की कैंटीन पर सफाई न होने पर और अन्य दूसरी कैंटीन के ठेकेदार सुशील पर आरपीएफ कमांडर ने दो-दो सौ रुपये का जुर्माना किया। उन्होंने परिसर मे बैठे यात्रियों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर भी हिदायत दी। आरपीएफ सिपाहियों को गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता कार्य महेंद्र कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अखिलेश कुमार व स्वास्थ्य निरीक्षक सत्येंद्र कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed