फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On the back was shot dead

पीठ पर गोली मार कर की गई थी हत्या

Wed, 20 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 20 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
On the back was shot dead
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।

हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के जंगल में मिले युवक के शव की शिनाख्त उन्नाव के गोवरा निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। उसकी पीठ में गोली मार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांझागांव के पास जंगल में नहर के पास सोमवार की दोपहर एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी पीठ और गले पर चोट के निशान थे। उसके पास ही एक बाइक खड़ी मिली थी। मंगलवार को उसकी शिनाख्त जनपद उन्नाव के थाना औरास के ग्राम गोवरा निवासी परमानंद ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार (32) के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनका भाई ट्रक चालक था। वह रविवार की शाम को पांच बजे से घर से संडीला जाने की बात कहकर निकला था। रात 11 बजे तक उसके फोन पर बात हुई। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार को जब समाचार पत्रों में युवक के शव मिलने की जानकारी हुई तो उन लोगों ने कोतवाली से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि भाई के अंगूठे पर ओम का निशान और हाथ में जय माता दी गुदा था। उसी के आधार पर उन्होंने शिनाख्त की। उसके भाई के पीठ पर गोली लगी है। उसकी किसी से भी रंजिश नहीं थी। वह तीन भाई थे। यह सबसे छोटा था। उसके भाई और पिता की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के विषय में कोतवाल संडीला डीपी सिंह ने बताया कि अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मार्च को हुई थी शादी
आनंद कुमार की पांच मार्च को जनपद लखनऊ के थाना मलिहाबाद के ग्राम बरगदिया निवासी रामस्वरूप की पुत्री उमा के साथ हुई थी। वह उसको 11 अप्रैल को दोबारा विदा कराके घर लाया था।

लखनऊ के निवासी की है गाड़ी
शव के पास खड़ी बाइक में दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी जनपद लखनऊ के थाना मड़ियावां के ग्राम हरीओम नगर निवासी गुरु प्रसाद पुत्र केशन के नाम पर दर्ज है। पुलिस बाइक के विषय में जानकारी कराने में जुटी है।


मामले की जांच को लगाई गई टीमें
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीमें लगाई गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही घटना में शामिल लोगों का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed