{"_id":"67041aaa15c16600a1058035","slug":"on-insisting-on-going-to-in-laws-house-younger-brother-was-beaten-to-death-with-a-shovel-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-120874-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ससुराल जाने की जिद पर छोटे भाई को फावड़ा मार मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ससुराल जाने की जिद पर छोटे भाई को फावड़ा मार मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
बेनीगंज (हरदोई)। पत्नी से मिलने के लिए ससुराल जाने की जिद कर रहे आंखों से निशक्त युवक पर गुस्से में बड़े भाई ने फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल निशक्त को कोतवाल ने अपनी जीप से सीएचसी कोथावां भेजा। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने निशक्त को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से ही आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। मौके से फावड़ा भी बरामद हुआ है।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के धरौली निवासी अशोक (27) राजमिस्त्री था। ढाई वर्ष पहले हुए एक हादसे में उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। तब से वह ज्यादातर घर पर ही रहता था। उसकी ससुराल बघौली थाना क्षेत्र के सिकुरा झाला गांव में है। दस दिन पहले अशोक की पत्नी विशमपति एक साल के बेटे प्रिंस के साथ सिकुरा झाला गई थी। सोमवार की शाम अशोक घर में ही था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई कमल पाल मौके पर आ गया। अशोक ने कमलपाल से ससुराल ले जाने के लिए कहा, लेकिन कमल ने इनकार कर दिया। इस पर अशोक जिद करने लगा तो गुस्से में कमल पाल ने वहीं रखा फावड़ा उठाकर अशोक की गर्दन और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से ही कमल पाल को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।