फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Old woman fell from tractor that jumped on breaker, crushed by trolley wheels, died

Hardoi News: ब्रेकर पर उछले ट्रैक्टर से गिरी वृद्धा ट्रॉली के पहियों से कुचली, मौत

Thu, 10 Oct 2024 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Old woman fell from tractor that jumped on breaker, crushed by trolley wheels, died
हरपालपुर। सड़क पर बने ब्रेकर पर उछले ट्रैक्टर से गिरकर वृद्धा ट्रॉली के पहिये से कुचल गईं। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वह नाती की वरीक्षा में शामिल होने के बाद ट्रैक्टर से वापस गांव जा रही थीं। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के महितापुर गांव निवासी लाड़ली (60) बीते शनिवार को कानपुर के गुरेनी ब्लॉक निवासी अपनी पुत्री गुड्डी के घर गई थीं। वहां लाड़ली के नाती अंकित की वरीक्षा का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार शाम वह कानपुर से वापस बस से हरपालपुर आई थीं। हरपालपुर में सांडी तिराहे के पास गांव के ही मुन्ना का ट्रैक्टर मिल गया। ट्रैक्टर पर लाड़ली अपने पौत्र शिवा के साथ बैठकर गांव जा रही थीं।
विज्ञापन

लमकन सेमरिया मार्ग पर निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे की पुलिया के पास ब्रेकर पार करते समय ट्रैक्टर उछला। इसी दौरान लाड़ली ट्रैक्टर से उछलकर आगे जा गिरीं। ट्रॉली के दो पहिये उनके ऊपर से निकल गए। उन्हें सीएचसी हरपालपुर लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाड़ली का नाती अंकित उनका बहुत दुलारा था। उसकी वरीक्षा में शामिल होने के लिए वह गांव के ही एक जनसेवा केंद्र पर अपने खाते से रुपये निकालने गई थीं। इस दौरान रुपये नहीं निकल पाए थे तो उन्होंने जनसेवा केंद्र संचालक से एक हजार रुपये उधार लिए। नाती की वरीक्षा से वापस आकर रुपये देने का वादा भी किया था, लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed