फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   old person died in accident

हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत, लगाया जाम

Fri, 17 Jun 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
old person died in accident
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर गुरुवार देर रात बाइक सवार ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने दबोचकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के सिंघुआमऊ निवासी संतराम (60) किसान थे। गुरुवार शाम वह पड़ोस के सुजौरा गांव साइकिल से गए थे। देर रात वापस आते समय हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में सड़क पर गिरने से संतराम की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के देरी से पहुंचने से परिजनों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने ग्रामीणों के साथ रोड पर जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर रोड से हटवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अरविंद यादव ने बताया कि बाइक सवार को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed