फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   old person died due to fever

बुखार से वृद्ध की मौत, 7 नए मरीज भर्ती

Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
old person died due to fever
हरदोई। जिले में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में रविवार दोपहर बुखार से वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रूद्दीखेड़ा निवासी उदयभान (60) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। शनिवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए।

कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। वहीं बुखार से ग्रसित सात नए मरीज और भर्ती हुए हैं। इनमें बेनीगंज के ग्राम अटवा निवासी संदीप राठौर (27), देहात कोतवाली के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी वैभव (23), पिहानी के ग्राम गदनापुर निवासी खुशनुमा (9), शहर के मोहल्ला आलूथोक निवासी सुशील (70), रश्मी (32), चांदबेहटा निवासी हिमांशु (28), टड़ियावां के ग्राम सैयापुरवा निवासी रामदयाल (61) भी बुखार पीड़ित हैं। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या वाणी गुप्ता ने बताया कि मरीज को झटके आ रहे थे और बुखार से ग्रसित था। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed