फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Old man riding a bicycle dies after being hit by a DCM

Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Mon, 02 Feb 2026 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Old man riding a bicycle dies after being hit by a DCM
फोटो-17- इमरजेंसी वार्ड के बाहर मौजूद मृतक नत्थू लाल के परिजन। संवाद
हरपालपुर। साइकिल से खाद लेने जा रहे बुजुर्ग किसान को डीसीएम ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना उन्नाव कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के सतौथा गांव के पास सोमवार सुबह हुई। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहसूलापुर निवासी नत्थूलाल (72) खेती करते थे। छोटे भाई शंकरलाल ने बताया कि नत्थूलाल को खेत में खाद डालनी थी। सोमवार सुबह वह खाद लेने के लिए साइकिल से हरपालपुर बाजार जा रहे थे। इस दौरान हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सतौथा गांव के पास डीसीएम ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल समेत सिर के बल सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पहचान लिया। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें हरपालपुर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नत्थूलाल की पत्नी की मौत आठ साल पहले हो चुकी है। उनके परिवार में चार पुत्री और पांच पुत्र हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव कब्जे में लिया गया है। हरपालपुर कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि परिजनों से शिकायती पत्र लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-17- इमरजेंसी वार्ड के बाहर मौजूद मृतक नत्थू लाल के परिजन। संवाद

फोटो-17- इमरजेंसी वार्ड के बाहर मौजूद मृतक नत्थू लाल के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed