{"_id":"5e3b13948ebc3ee5e44fb8f8","slug":"old-man-died-in-accident-hardoi-news-knp542763323","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे वृद्ध को कार ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे वृद्ध को कार ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बुधवार सुबह असिगांव के पास सड़क पार कर रहे वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
गोपामऊ कस्बा बाजार निवासी हामिद (75) के परिवार में तीन बेटी व एक बेटा है। पुत्र यासीन ने बताया कि दो दिन पूर्व हामिद देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असिगांव निवासी बेटी रेशमा पत्नी इरशाद के घर गए थे। बुधवार सुबह शौच जाने के लिए हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
सिर व पैरों में चोटें आने से हामिद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को अंजाम देकर चालक कार लेकर भाग गया। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।