फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Officials took action after the news was published; the approach road was repaired, and traffic movement resumed.

Hardoi News: खबर छपने पर जागे जिम्मेदार, एप्रोच की कराई मरम्मत, आवागमन शुरू

Sun, 27 Sep 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Officials took action after the news was published; the approach road was repaired, and traffic movement resumed.
फोटो-19- इटौली मार्ग पर पुल की एप्रोच धंसी की मरम्मत करती जेसीबी। संवाद
हरदोई। सीतापुर मार्ग पर सई नदी (भैंसटा) पर इटौली स्थित पुल के एप्रोच की मरम्मत अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद करा दी गई है। लगातार बारिश के कारण शनिवार को पुल के दोनों तरफ की एप्रोच धंस गई थी। इस कारण भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय मार्ग खंड के अधिशासी अभियंता की देखरेख में रविवार को मरम्मत के बाद पुल चालू कर दिया गया। हालांकि अभी ट्रकों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शहर से 10 किलोमीटर दूर सई नदी स्थित पुल की एप्रोच दोनों तरफ से धंस गई थी। एप्रोच रोड पर दरारें भी पड़ गई थीं। इस कारण आवागमन बंद कर दिया गया था। एप्रोच धंसने की सूचना पर भी शनिवार को लोक निर्माण विभाग के किसी भी खंड का कोई भी अभियंता मौके पर नहीं पहुंचा था। सीओ सिटी अजीत चौहान और देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह की देखरेख में यहां बैरिकेडिंग करा दी गई थी। साथ ही बैरियर लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था।
विज्ञापन

पूरी घटना की खबर अमर उजाला के रविवार के अंक में विस्तार से प्रकाशित हुई थी। इसके बाद रविवार को लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय मार्ग खंड कानपुर के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता ने धंसे हुए एप्रोच मार्ग की मरम्मत कराई। यहां गिट्टी और डस्ट मिलाकर डाली गई है। देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि शाम को वाहनों का आवागमन शुरू हो गया, ट्रकों को अभी रोका जा रहा है।

फोटो-19- इटौली मार्ग पर पुल की एप्रोच धंसी की मरम्मत करती जेसीबी। संवाद

फोटो-19- इटौली मार्ग पर पुल की एप्रोच धंसी की मरम्मत करती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article