फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Officers woke up, got illegal coal furnaces demolished

Hardoi News: जागे अफसर, अवैध कोयला भट्ठियां गिरवाईं

Sun, 19 May 2024 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Officers woke up, got illegal coal furnaces demolished
बेनीगंज। वन दरोगा की पिटाई से नाराज विभागीय अधिकारियों ने बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महादेवपुरवा में संचालित अवैध कोयला भट्ठियों को शनिवार को गिरवा दिया। इससे पहले तक वन विभाग के जिम्मेदार कहीं भी अवैध भट्ठियों का संचालन किए जाने की बात से इनकार करते रहे हैं।
विज्ञापन

कछौना वन रेंज के अंतर्गत वन विभाग की चौकी प्रतापनगर में है। इस चौकी पर तैनात वन दरोगा सचिन शर्मा शुक्रवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। महादेवपुरवा में उन्होंने अवैध कोयला भट्ठी पर संचालक लवकुश से लाइसेंस दिखाने को कहा था। इस पर लवकुश बिफर गया था उसने साथियों के साथ मिलकर सचिन शर्मा के साथ मारपीट की थी। वह किसी तरह भागकर बेनीगंज कोतवाली पहुंचे थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

शनिवार को कछौना के रेंजर विनय कुमार सिंह महादेवपुरवा पहुंचे। यहां अवैध रूप से संचालित चार कोयला भट्ठियों को उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली का इस्तेमाल कर जमींदोज करा दिया। रेंजर ने दावा किया है कि किसी भी हाल में कोई अवैध कार्य इलाके में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed