फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Offerings and offerings to Lord Surya at sunrise and offerings

Hardoi News: उदय होते समय भगवान सूर्य को लगाया भोग-प्रसाद और दिया अर्घ्य

Tue, 28 Oct 2025 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Offerings and offerings to Lord Surya at sunrise and offerings
हरदोई/संडीला/हरियावां/सवायजपुर। उदय होते समय भगवान सूर्य को भोग-प्रसाद और अर्घ्य अर्पित श्रद्धालुओं ने छठ मइया का पूजन-अर्चन किया। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रती श्रद्धालुओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का परायण किया।
विज्ञापन

लोक आस्था और भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ मइया का श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से पूजन-अर्चन किया। व्रती महिलाओं ने मंगलवार सुबह उदय होते भगवान सूर्य को भोग-प्रसाद अर्पित और अर्घ्य दिया। महिलाओं ने छठ मइया को पूजन सामग्री अर्पित किए जाने के साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। छठ महोत्सव से जुड़े परिवारों में पूजा-पाठ को लेकर मंगलवार की सुबह से ही उल्लास और उत्साह रहा।
विज्ञापन

शहर के चांद बेहटा में व्रती महिलाओं ने परिवार के सदस्यों के साथ कृत्रिम सरोवर में खड़े होकर अर्घ्य दिया और पूजन-अर्चन किया। डीएम आवास में भी डीएम अनुनय झा, उनकी मां अलका झा और मौसी आभा झा ने भगवान सूर्य का पूजन-अर्चन किया और उदय होते भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। चांद बेहटा में व्रती महिलाओं में रीना, तृप्ति, मीरा, अजिता, तुषार, आदित्य, किरन, पुष्पा, अरविंद, अंशी और लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव ने छठ मइया को अर्घ्य दिया। पूजन-अर्चन कर परिवार में सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियावां चीनी मिल में मंगलवार सुबह छठ मैया की पूजा की। चीनी मिल में रहने वाली रीना त्रिपाठी, किरण दुबे, संजना, लालमती देवी, स्वामि, सुनैना आदि महिलाएं परिवार समेत पूजन-अर्चन किया। यूनिट हेड प्रदीप त्यागी, आलोक मिश्रा, मेजर अमित कुमार आदिअधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
संडीला के औद्योगिक क्षेत्र और शीतला सरोवर पर सुबह से ही व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचने लगीं। जल में खड़ी होकर पूजन-अर्चन किया। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों पर नृत्य भी किया।

सवायजपुर क्षेत्र के रूपापुर चीनी मिल में में बनाए गए कृत्रिम तालाब में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सपरिवार सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इस दौरान श्वेता गिरी, नीतू शर्मा, अर्चना शर्मा,मंजू उपाध्याय, प्रिया सिंह, कविता चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed