{"_id":"600d90535b68290bd72b17cd","slug":"offensive-audio-went-viral-in-hardoi-up-sp-suspended-police-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के हरदोई में आपत्तिजनक आडियो वायरल, एसपी ने पुलिस निरीक्षक को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के हरदोई में आपत्तिजनक आडियो वायरल, एसपी ने पुलिस निरीक्षक को किया सस्पेंड
Sun, 24 Jan 2021 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Jan 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
हरदोई में आपत्तिजनक आडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने माधौगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद को निलंबित कर दिया है और प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी को सौंप दी है।
शनिवार को गोपनीय रूप से एक आडियो पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को मिला था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस आडियो में माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद एक शख्स से लेनदेन संबंधी बात कर रहे थे।
हालांकि आडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि किस बात को लेकर लेनदेन की चर्चा हुई। एसपी ने मामले की प्राथमिक जांच सीओ बिलग्राम विशाल यादव से कराई।
सीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार सुबह माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद को निलंबित कर दिया। विस्तृत और विभागीय जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिलदेव सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है।