फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Oasis Cricket Academy won by nine wickets

Hardoi News: ओसिस क्रिकेट अकादमी नौ विकेट से जीती

Wed, 01 May 2024 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Oasis Cricket Academy won by nine wickets
हरदोई। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हेरिटेज कप का तीसरा मैच कांसेप्ट ग्रुप और ओसिस क्रिकेट अकादमी टीम के बीच खेला गया। जिसमें ओसिस क्रिकेट अकादमी टीम ने नौ विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

ओसिस क्रिकेट अकादमी टीम के कप्तान सनी वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कांसेप्ट ग्रुप की पूरी टीम 19.1 ओवर में 76 रनों पर ढेर हो गई। टीम के अवनेंद्र ने सर्वाधिक 15 रनों का योगदान दिया। ओसिस क्रिकेट अकादमी की तरफ से सोनू मरांडी ने पांच, फैज़ व मो. साकिब ने दो-दो व सनी ने एक विकेट लिया ।
विज्ञापन

ओसिस क्रिकेट अकादमी की टीम ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ओसिस क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से वरुण ने 61 और विपिन ने 12 रनों का योगदान दिया। वहीं कॉन्सेप्ट ग्रुप की तरफ से सत्यम मिश्रा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में मैन ऑफ द मैच ओसिस क्रिकेट अकादमी के सोनू मारंडी रहे। मैच में अंपायरिंग शिवम मिश्रा व मो. हफीज ने की और स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की। अर्जित मित्तल,लकी गुप्ता, कुशी अग्रवाल,राधा कृष्ण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed