{"_id":"da0df7c6a0fd78f99de8115cfea7a988","slug":"nvs-to-improve-thinking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय में सुधार के लिए चिंतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय में सुधार के लिए चिंतन
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में विद्यालय
विज्ञापन
में शैक्षणिक वातावरण में और सुधार करने के लिए चिंतन किया गया। इस दौरान
बाउंड्रीवाल और बिजली किल्लत की समस्याएं खास रहीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने
बाउंड्रीवाल को ईंट की व्यवस्था कराने के आश्वासन के साथ ही अन्य समस्याओं
के समाधान करने के लिए भी प्रयास करने का यकीन दिलाया।
इस दौरान समिति ने छात्रावास, कालेज कैंपस और मेस की स्थिति भी देखी। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन, जीडीसी पिहानी के प्राचार्य डा. सुधीर चौहान, हामिद अली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रनाथ शुक्ला समेत समिति सदस्यों से सुधार को चर्चा करते हुए प्रधानाचार्या सुमनलता द्विवेदी ने बालिका छात्रावास की बाउंड्रीवाल नहीं होने की समस्या रखी।
सिटी मजिस्ट्रेट ने इसके लिए दरकार ईंट की व्यवस्था करने का आश्वासन देते हुए शीघ्र ही समस्या निस्तारित करने की बात कही। इसके साथ ही परिसर में जल निकासी के मामले को डीएम के संज्ञान में लाए जाने का फैसला किया गया। साथ ही स्कूल की प्रमुख समस्या बिजली किल्लत पर इसे सीधे हरदोई शहर से जोड़ने पर भी मंथन करते हुए स्कूल समिति व कारपोरेशन से वार्ता करने पर चर्चा हुई।
इस दौरान सुझाव आया कि विद्यालय की बिजली लाइन लोनी अथवा हरियावां चीनी मिल से जोड़ने को उच्च स्तर पर वार्ता की जाए। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही कमेटी ने मेस में जाकर की गुणवत्ता और स्टाक आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बालक और बालिका छात्रावासों की हाल भी देखी गई।
सिटी मजिस्ट्रेट ने छात्राओं से सीधे बात करते हुए उनकी समस्याएं जानीं, जिस पर छात्राओं ने बाउंड्रीवाल न होने से रात को डर की बात बताई। इस दौरान स्टाफ के साथ ही बच्चों ने बुकें भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं द्वारा इस अवसर पर रंगोली भी बनाई गई। अंत में प्रधानाचार्या सुमन लता द्विवेदी ने आभार जताया।