फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nursing home locked after taking out dead bodies of mother and child

Hardoi News: जच्चा-बच्चा के शव बाहर कर नर्सिंग होम ने डाला ताला

Wed, 06 Mar 2024 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 06 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Nursing home locked after taking out dead bodies of mother and child
हरदोई। उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामे के डर से एक नर्सिंग होम से शवों को बाहर निकलवाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि शवों को बाहर निकलवाने के बाद नर्सिंग होम में अंदर से ताला डाल लिया गया। इतना ही नहीं, गम में डूबे परिजनों को कर्मियों ने गाली-गलौज कर वहां से भगा दिया।
हरियावां थाना क्षेत्र के भदेवरा निवासी इलियास ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी शिवानी को प्रसव के लिए आशा कार्यकर्ता के कहने पर जिंदपीर चौराहा ओवरब्रिज के पास स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

इलियास ने बताया कि मंगलवार को ऑपरेशन से पत्नी को प्रसव हुआ, इसके कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। ऑपरेशन के लिए बेहोशी का इंजेक्शन देने के कारण शिवानी को भी काफी देर तक होश नहीं आया और उसकी हालत बिगड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलियास का आरोप है कि बताया कि इस संबंध में डॉक्टर व स्टाफ को बताया लेकिन, किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। शिवानी ने भी वहीं पर दम तोड़ दिया। इस पर डॉक्टर और कर्मियों ने दोनों के शवों को बाहर निकालकर नर्सिंग होम के गेट पर अंदर से ताला डाल लिया। घर वाले बिलख रहे थे तो वहां के स्टाफ ने हमदर्दी जताने के बजाय गाली-गलौज की। बताया कि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दम निकलने के बाद भी रेफर का चला खेल
निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के कुछ देर बाद बच्चा और फिर जच्चा की मौत हो गई। शिवानी के पति इलियास ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद भी वहां के स्टाफ ने रोगी को कहीं और ले जाने की सलाह दी। जब उनका खेल नहीं चला तो, शवों को बाहर निकाल कर ताला डाल लिया।
कुछ पल के लिए आई थी खुशी
इलियास का निकाह करीब ढाई साल पहले कोतवाली देहात के गरीबपुरवा निवासी मो. साबिर की पुत्री शिवानी से हुआ था। बच्चा होने की खबर से घर वाले काफी खुश थे, मंगलवार को शिवानी ने नन्ही परी को जन्म दिया तो, सभी के चेहरे खिल उठे लेकिन, यह खुशी कुछ पल की ही थी। मां और बच्ची की मौत से परिजन गमजदा हो गए।



------



निजी नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला संज्ञान में है। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज सिंह को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



डॉ. रोहताश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed