फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   nursing haome should have ppe kit and n 95 mask

सभी प्राइवेट अस्पताल रखें पीपीई किट और एन-95 मास्क का इंतजाम : डीएम

Wed, 13 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
nursing haome should have ppe kit and n 95 mask
कलेक्ट्रेट सभागार में प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालकों के साथ बैठक करते डीएम पुलकित खरे। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि शहर में संचालित सभी 12 प्राइवेट नर्सिंग होम में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं। संचालकों की जिम्मेदारी होगी कि नर्सिंग होम में पीपीई किट और एन-95 मास्क की उपलब्धता बनाए रखें। साथ ही नर्सिंग होम में मुख्य दरवाजे, काउंटर, मेज, रेलिंग आदि पर दिन में दो बार सैनिटाइजेशन भी कराएं।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालकों के साथ बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग कराएं। अगर किसी में कोरोना के लक्षण मिलें तो उसका नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि नोट कर जिला चिकित्सालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

साथ ही 108 सेवा की एंबुलेंस को बुलाकर संबंधित को जिला अस्पताल के आइसोलशन वार्ड में भेजें। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्राइवेट अस्पताल एक-एक एंबुलेंस अलग से रखें, जिसका उपयोग कोरोना के संदिग्ध मरीज के लिए किया जाए। चिकित्सकों, नर्स, वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मियों को जागरूक करें और प्रशिक्षण दें। डीएम ने कहा कि अगर किसी के अस्पताल में कोई खामी हो तो उसे दुरुस्त करा लें। किसी भी दिन निरीक्षण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था अलग-अलग रखने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, सीएमओ डॉ. एसके रावत आदि मौजूद रहे। डीएम के इन निर्देशों का अमल भी दोपहर होते-होते शहर के कई प्राइवेट अस्पतालों में दिखने लगा। शहर के बालाजी हास्पिटल में गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करा दी गई तो चिकित्सकों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मरीज देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed