{"_id":"09023615977c0d53cbab79d1b6368691","slug":"number-met-well-touched-amber-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब मिले नंबर, छू लिया अंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब मिले नंबर, छू लिया अंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 28 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं का परीक्षाफल जिले के स्कूलों
विज्ञापन
का शत प्रतिशत रहा। जिले के कई विद्यार्थियों ने 10 प्वाइंट प्राप्त किए।
परीक्षाफल देखकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी कर लहर दौड़ गई।
इंटरनेट पर परीक्षा फल जानने को साइबर कैफे पर भी भारी भीड़ जमा रही।
जिले में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध छह विद्यालय संचालित हैं। इनमें महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय की छात्रा संध्या राजवंशी ने विद्यालय में सर्वाधिक 10 प्वाइंट पाए। इसके अलावा दो बच्चों ने 9.8, दो ने 9.6, एक ने 9.4, एक ने 9.2 और तीन ने 8.6 प्वाइंट प्राप्त किए।
उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को बधाई दी। सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल के परीक्षा प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि स्कूल के दस विद्यार्थियों ने 10 प्वाइंट प्राप्त किए। विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। फादर क्लाउडिस एलेमिडा ने विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी।
उधर, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने बताया स्कूल के 155 बच्चों मेें सभी उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल की छात्रा गौरनि निदा और सारिका उपाध्याय ने सर्वाधिक 9.8 प्वाइंट प्राप्त किए। इसके अलावा तीन बच्चों को 9.6, एक को 9.4 और तीन को 9.2 अंक मिले।
सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मौसमी ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। स्कूल के कार्तिकेेय विमल ने सर्वाधिक 10 प्वाइंट पाकर स्कूल का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा पांच अन्य बच्चों को 9.2, सात बच्चों को 9.0 प्वाइंट मिले।
नालंदा शिक्षण संस्थान उधरनपुर के प्रधानाचार्य एमएच नकवी ने बताया कि स्कूल के सुबोध दीक्षित, यशपाल, मान्या वर्मा, माधुरी, आरिशा फातिमा, अभिषेक सिंह, रहनुमा व अमीशा ने दस प्वाइंट प्राप्त किए। बीस बच्चों ने 9.0 प्वाइंट प्राप्त किए।
उधर, जवाहर नवोदय स्कूल पिहानी की छात्रा निशी देवी राठौर 10, अंकित कुमार 9.8, वैभव सिंह 9.6, रूपेश मौर्या 9.4, वर्मादीन 9.2, सतेंद्र सिंह 9.2, जयप्रकाश 9.2 और अभिषेक गुप्ता 8.8 प्वांइट लेकर स्कूल में अव्वल रहे। कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुमनलता द्विवेदी ने बताया कि विद्यालय में 77 बच्चे परीक्षा में बैठे थे, सभी पास हुए हैं।