{"_id":"619d2c355287a449883d56bc","slug":"now-youth-can-learn-talwarbaji-hardoi-news-knp6656794140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले में भी सीख सकेंगे तलवारबाजी के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले में भी सीख सकेंगे तलवारबाजी के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। तलवारबाजी के शौकीन युवा जिले में इसके गुर सीख सकेंगे। यूपी ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध तलवारबाजी एसोसिएशन का जिले में गठन कर दिया गया है। मंगलवार को इसका अध्यक्ष विपिन त्रिवेदी को चुना गया है। युवा प्रशिक्षण से तलवारबाजी में होनहार बन सकेंगे।
अल्लीपुर डिग्री कॉलेज में तलवारबाजी एसोसिएशन हरदोई की कार्यकारिणी बैठक के विस्तार में जिलाध्यक्ष विपिन त्रिवेदी ने कहा कि खिलाड़ियों के चाव व युवाओं की मांग पर तलवारबाजी को जिले में लाने का प्रयास किया गया है। यूपी ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध जिले में भी एसोसिएशन गठित की गई है।
इसके बाद इस एसोसिएशन के बैनर तले तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं जिले में भी हो सकेंगीं। साथ ही समय-समय पर खिलाड़ियों को अभ्यास भी कराए जाने के लिए प्रशिक्षक तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के विस्तार में गोविंद मिश्रा उपाध्यक्ष, अलौकिक मिश्रा सचिव, गोपाल मिश्रा कोषाध्यक्ष, अजय पाल, तरुण शुक्ला, अनुज सेठ व तरुण सेठी को सदस्य नामित किया गया है।