फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now starting on three evaluation centers

अब तीनों केंद्रों पर शुरू मूल्यांकन

Wed, 08 Apr 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 08 Apr 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Now starting on three evaluation centers

माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का

विज्ञापन
मूल्यांकन कार्य तीनों परीक्षा केंद्रों पर विधिवत हुआ। मूल्यांकन कार्य के दौरान कोई व्यवधान नहीं पड़ा। वहीं विरोध करने वाले टीचरों ने उनकी मांगों को पूरी होने का दावा कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

ज्ञात हो कि शहर के तीन स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो रहा है। मूल्यांकन कार्य का कुछ टीचर संगठन बहिष्कार कर रहे, जिससे मूल्यांकन कार्य विधिवत नहीं चल पा रहा था। सोमवार से तीनों केंद्रों आर आर इंटर कालेज, एसडी इंटर कालेज और जीआईसी में मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया था।

मंगलवार को भी तीनों केंद्रों पर शांति पूर्वक मूल्यांकन कार्य हुआ। वहीं वित्त विहीन शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट और चंदेल गुट के टीचर विरोध करते रहे। दोपहर बाद संगठन के प्रदेशीय नेतृत्व की सीएम से वार्ता के बाद टीचरों ने मांगे मानी जाने पर एक दूसरे को बधाई दी।

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मित्तल ने बताया कि सीएम ने वर्ष 11 तक के तदर्थ टीचरों को विनियमित करने की मांग मान ली है, इसके अलावा हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पारिश्रमिक दो रुपये और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का तीन रुपये बढ़ाने को कहा है।

एलटी ग्रेट के पदोन्नति वेतनमान में परास्नातक की अर्हता समाप्त कर दी है। बताया कि वित्त विहीन स्कूलों के मानदेय के लिए छह माह में टीचरों  की अर्हता पूरी होने और उनके प्रपत्रों की जांच के बाद मानदेय देने की बात मान ली है।

इस मौके पर चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास अग्निहोत्री, जिला मंत्री ज्ञानेंद्र उपाध्याय सहित टीचरों ने विजय जुलूस निकाला। बुधवार से सभी शिक्षक मूल्यांकन कार्य शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed