फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now all the police stations of the district will be connected to the capital's head quarter 112

Hardoi News: अब राजधानी के हेड क्वार्टर 112 से जुड़ेंगे जनपद के सभी थाने

Sat, 15 Apr 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Now all the police stations of the district will be connected to the capital's head quarter 112
हरदोई। थाने में बेवजह किसी को बैठाने, अवैध वसूली, पीड़ित की फरियाद न सुनना... इन सब बातों के मामले अक्सर प्रकाश में आते रहते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए जनपद के सभी 25 थाने और कोतवाली सीसीटीवी से लैस होंगे। इनकी ऑनलाइन निगरानी लखनऊ मुख्यालय के डायल 112 से होगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से काफी हद तक पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। कोतवाली और थानों में अवैध वसूली की लगातार शिकायतें शासन को मिल रहीं हैं। ऐसे में थानेदारों पर नकेल कसने के लिए शासन स्तर पर एक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत जनपद के प्रत्येक थानों में सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। इन सभी थानों को राजधानी में स्थित डायल 112 के मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। जहां से पूरे 24 घंटे प्रत्येक थाने की अलग-अलग मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

इससे फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार हो सके अवैध धन वसूली से बचाया जा सके बेवजह उनको लॉकअप में न डाला जाए। इन सब की समस्याओं को दूर करने के लिए यह मुहिम शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में इस तरह से हैं 25 थाना व कोतवाली
जिले में कोतवाली शहर, कोतवाली देहात, कोतवाली बेनीगंज, कोतवाली अतरौली, कोतवाली संडीला, कोतवाली कासिमपुर, कोतवाली कछौना, थाना बघौली, थाना सुरसा कोतवाली, बिलग्राम कोतवाली, मल्लावां कोतवाली, हरपालपुर कोतवाली, थाना अरवल,थानापचदेवरा, थाना पाली, कोतवाली शाहाबाद, कोतवाली पिहानी थाना टड़ियावां , थाना हरियावां , महिला थाना इस तरह से यह 25 कोतवाली व थाने हैं।


पहले से ही जुड़े हैं ऑफलाइन सभी थाने
जिले में एसपी मुख्यालय से जनपद के सभी थाना व कोतवाली को ऑफलाइन के माध्यम से जोड़ा गया था। जिससे ऑनलाइन होने वाली आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों को निस्तारण करने की व्यवस्था ऑफलाइन की जा रही थी। हालांकि यह व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु रुप से नही चल पा रही है। इसके बाद अब राजधानी स्तर से इन सभी थानों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed