{"_id":"ce5ca712acf68db2324f9c1a90f1b373","slug":"notification-will-be-issued-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जारी होगी अधिसूचना, तैयारी में जुटा महकमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जारी होगी अधिसूचना, तैयारी में जुटा महकमा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 19 ब्लाकों की 1308 ग्राम पंचायतों में 1308 प्रधान एवं 16,760 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए सरकारी मशीनरी युद्ध स्तर पर जुट गई है। शुक्रवार को निर्वाचन से संबंधित अधिकारी चुनाव की तैयारियों में जुटे रहे। अधिकारियों की माने तो शनिवार को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
आयोग द्वारा प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर कार्यक्रम पूर्व में ही घोषित कर दिया गया। अधिसूचना सात नवंबर को जारी करने के कू सूचना भी जारी हो चुकी है। जिले में भी चार चरणों में चुनाव होंगे। 26 लाख से अधिक मतदाता बताए गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंचास्थानीय चुनाव कार्यालय में कर्मी व अधिकारी जुटे रहे तो आला अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने प्रधानी चुनाव में अब तक की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।
विज्ञापन
अब 1200 मतदाताओं पर बनेगें बूथ
आयोग द्वारा प्रधानी के चुनाव में बूथ को बनाए जाने का नया फार्मूला जारी किया गया है। अब 1200 मतदाताओं पर एक बूथ होगा। इसमें मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ने के आसार बने हैं। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत में 1600 से अधिक मतदाताओं का एक बूथ तैयार करवाया गया था।