{"_id":"6ae8d42adac3c439130c3bc6","slug":"notices-issued-to-12-teachers-for-remaining-absent-from-census-training-hardoi-news-c-213-1-hra1021-159470-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जन गणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 12 शिक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जन गणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 12 शिक्षकों को नोटिस
विज्ञापन
= एसडी कॉलेज में 27 से 29 अक्तूबर के बीच हुए प्रशिक्षण में रहे थे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनगणना प्रगणक व पर्यवेक्षक के रूप में तैनात 12 शिक्षकों के प्रशिक्षण में शामिल न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और उनसे तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब सही न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में लगाई गई है। जिसका प्रशिक्षण 27 से 29 अक्तूबर के बीच सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कराया गया था।
प्रशिक्षण के दौरान 12 शिक्षक अनुपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी की ओर से अनुपस्थित शिक्षकों की सूची भेजी गई। इनमें श्री वेणी माधव बालिका पीठ इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापक आकाश दीपिका, छमा शर्मा, निधि दीक्षित, प्रीती त्रिपाठी, संगीता टंडन, वंदना मिश्रा, विभा दीक्षित, विजय लक्ष्मी दीक्षित, विकास त्रिपाठी, राजकीय उमावि संगैचामऊ के सुनील कुमार प्रजापति, राजकीय उमावि बिलहारी के रश्मी शुक्ला, राजकीय उमावि संगैचामऊ के कुलदीप कुमार शामिल है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी नोटिस में सभी शिक्षकों से तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। जवाब न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।