फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to nine panchayat secretary on negligence

Hardoi News: 12 ग्राम पंचायतों में एसएलडब्ल्यूएम के कार्य में लापरवाही पर नौ पंचायत सचिव को नोटिस

Thu, 29 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Notice to nine panchayat secretary on negligence
हरदोई। सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट (एसएलडब्लूएम) सहित गांवों के विकास और निर्माण कार्यों में लापरवाही पर नौ पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया हैं। 12 ग्राम पंचायतों में कार्य में देरी पर डीपीआरओ ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सभी से बिंदुवार उत्तर मांगे हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-टू में गांवों में कार्यों को स्वीकृति दी गई है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने समीक्षा में पाया कि इन ग्राम पंचायतों में सिंगल नोडल अकाउंट में जारी की गई धनराशि डंप पड़ी है।
विज्ञापन

पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारियों ने गली वार न तो सूची तैयार करते हुए इस्टीमेट के लिए कंसल्टिंग इंजीनियरों को प्राप्त कराई है और न ही पंचायत भवन में कर्मचारियों के बैठने के लिए अलग व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछौना ब्लॉक की ग्राम पंचायत लोनहरा के वीडीओ मन्नीलाल, ग्राम पंचायत गाजू और टिकारी के वीडीओ उज्जवल यादव और ग्राम पंचायत हथौड़ा के वीडीओ पवन वर्मा, गौसगंज के वीडीओ विवेक कुमार सिंह, कोथावां की ग्राम पंचायत झरोइया और सिकंदरपुर के वीडीओ कुलदीप कुमार, बेरूआ के वीडीओ धर्मवीर गौतम, कल्यानमल के वीडीओ कामता प्रसाद, जनिगांव के ग्राम पंचायत अधिकारी अमर सिंह, गौरी कोथावां और नगवा के ग्राम पंचायत अधिकारी रामकृष्ण कुमार से उत्तर मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed