फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to four including two heads on financial irregularities

Hardoi News: वित्तीय अनियमितता पर दो प्रधान सहित चार को नोटिस

Mon, 17 Jul 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Notice to four including two heads on financial irregularities
हरदोई। शासन की शीर्ष प्राथमिकता में से गांवों में पंचायत कार्यालय की स्थापना में भी प्रधान और पंचायत सचिव लापरवाही बरत रहे हैं। करीब 18 माह पहले 15वां वित्त आयोग की मद से राशि आहरित करने के बाद भी काम न कराए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने दो ग्राम प्रधानों सहित चार को कारण बताओ नाेटिस जारी किया है। प्रधानों को चेतावनी दी है कि साक्ष्य सहित व संतोषजनक जवाब न आने पर पंचायतीराज अधिनियम के तहत वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने समीक्षा में पाया कि पंचायत भवन बनाने में विकास खंड भरावन की ग्राम पंचायत सुआगाड़ा तिगावां और हाजीपुर में राशि आहरण के बाद भी काम नहीं कराया गया है। इन गांवों में 15वां वित्त आयोग और मनरेगा मद के समिश्रिण से काम कराया जाना है। इस पर उन्होंने ग्राम पंचायत हाजीपुर की प्रधान गुज्जा उर्फ आशा और पंचायत सचिव अरविंद कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

हाजीपुर में 15वें वित्त आयोग के मद से पंचायत भवन निर्माण के लिए 7,44,260 रुपये आहरित किए गए हैं। भरावन की ही ग्राम पंचायत सुआगाड़ा तिगावां के प्रधान कमल किशोर और पंचायत सचिव राहुल कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सुआगाड़ा तिगावां में पंचायत भवन निर्माण के लिए करीब 18 महीने पहले 9,37,958 रुपये 15वें वित्त आयोग की मद से आहरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत कर्मियों को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। भरावन बीडीओ को नोटिस संबंधित प्रधान व पंचायत सचिवों को प्राप्त कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed