फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to eight kiln owners including former MLA

पूर्व विधायक समेत आठ भट्ठा मालिकों को नोटिस

Wed, 28 Jun 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 28 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Notice to eight kiln owners including former MLA
नोटिस जरी - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। जिले में संचालित  ईंट-भट्ठों पर अलग-अलग तरह की अनियमितताआें को लेकर शिकंजा फिर से कसने लगा है। अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेने के बाद जिला प्रशासन ने सुस्त पड़े तहसील स्तरीय अधिकारियाें को सख्त हिदायत दी थी। रिपोर्ट आने के बाद सपा की पूर्व विधायक समेत आठ भट्ठा मालिकों को डीएम ने नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


जिले में 302 ईंट-भट्ठे संचालित हैं। इन भट्ठों की जिला प्रशासन को शिकायतें मिल रहीं थीं। ग्राम समाज की भूमि पर खनन करने, सरकारी भूमि पर ईंट-भट्ठा स्थापित होने जैसी शिकायतें हर रोज जिला प्रशासन को मिल रही थीं। बीती 3 जून को एडीएम डॉ विपिन कुमार मिश्र ने सभी तहसीलों के एसडीएम से ईट-भट्ठों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था।
विज्ञापन


इसके बावजूद कुछ विशेष भट्ठों की जांच कर राजस्व विभाग के अधिकारी शांत बैठ गए थे। इसके बाद अमर उजाला ने 22 जून के अंकर में भट्ठों की जांच में कांप रहे हाथ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर में तहसील के जिम्मेदारों द्वारा रिपोर्ट न दिए जाने का उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अपर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने अनुस्मारक (रिमाइंडर) भी जारी किया था। इसके बाद कुछ एसडीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने आठ भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी किया है। इनमें सपा की पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी और सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल के भतीजे राहुल अग्रवाल भी शामिल हैं।

एडीएम विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि आठ भट्ठों में अनियमितताएं मिली हैं। बंजर, नवीन परती, ग्राम पंचायत की भूमि से खनन किए जाने जैसी गड़बड़िया मिली हैं। इसी के चलते डीएम ने नोटिस जारी किया है।


इनको जारी हुई नोटिस
सपा की पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी (मेसर्स पीएल ब्रिक फील्ड बक्सापुर), राहुल अग्रवाल (मेसर्स पीएल ब्रिक फील्ड बक्सापुर), नमिष जबरानी (भारत ईंट-भट्ठा उद्योग), अरूण कुमार बंसल (अरूण ब्रिक फील्ड), संतोष गुप्ता (श्री हरितारा ब्रिक फील्ड), संतोष कुमार गुप्ता  (मेसर्स सुमन ब्रिक फील्ड), प्रशांत कुमार मिश्रा  (श्री राम ब्रिक फील्ड), प्रफुल्ल कुमार (एलबी ब्रिक फील्ड)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed