फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to BDO on irregularities in cow shelters, salary of ten village secretaries withheld

Hardoi News: गोशालाओं में अव्यवस्थाओं पर बीडीओ को नोटिस, दस ग्राम सचिवों का वेतन रोका

Thu, 04 Dec 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Notice to BDO on irregularities in cow shelters, salary of ten village secretaries withheld
हरदोई। गोशालाओं में व्यवस्थाओं को लेकर किए जा रहे दावों की पोल औचक निरीक्षण में खुल गई है। बिलग्राम विकास खंड की 17 गोशालाओं का औचक निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी ने कराया।
विज्ञापन

इस दौरान 10 गोशालाओं में मवेशियों के लिए न तो हरा चारा मिला और न साइलेज। एक गोशाला में तो भूसा और चोकर तक नहीं मिले। अब बिलग्राम के खंड विकास अधिकारी को नोटिस जारी करने के आदेश सीडीओ ने दिए हैं। साथ ही संबंधित स्थानों पर तैनात ग्राम सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश भी सीडीओ ने दिए हैं।
विज्ञापन

बिलग्राम विकास खंड में स्थित गोशालाओं में मूलभूत सुविधाओं की जांच कराने के लिए सीडीओ सान्या छाबड़ा ने विशेष निरीक्षण कराया था। निरीक्षण में पता चला कि तरौली, सहोरा, रामपुर, हैबतपुर, सढि़यापुर, पिंडारी, गुजरई, चौधरियापुर स्थित गोशाला में साइलेज और हरे चारे की व्यवस्था नहीं मिली। सिराइच मऊ में साइलेज और हराचारा तो नहीं था, भूसा और चोकर भी उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से तीन गोशालाओं में अव्यवस्था के लिएग्राम विकास अधिकारी दिव्यांशु वर्मा, दो के लिए आर्यन राय और एक एक के लिए जितेंद्र कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, राजेश कुमार और कमलेश कुमार कुशवाहा को जिम्मेदार माना गया है। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने उक्त सभी ग्राम सचिवों का वेतन रोकनेे के निर्देश डीडीओ और डीपीआरओ को दिए है। खंड विकास अधिकारी नीरज शर्मा को निगरानी में लापरवाही करने के आरोप में नोटिस जारी करने के निर्देश डीडीओ को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed