{"_id":"5eecfa788ebc3e430b25579c","slug":"notice-to-12-bdo-hardoi-news-knp5664681172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा : मांगने पर भी नहीं दिया काम, 12 बीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा : मांगने पर भी नहीं दिया काम, 12 बीडीओ को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के 12 विकास खंडों में 440 लोगों को मांगने पर भी मनरेगा से काम न दिए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ को नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
जनपद में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक गांवों को लौटे हैं। इसके अलावा जो जॉबकार्ड धारक गांव में रहते हैं, वह भी कोरोना संकट के कारण फिलहाल गांव में ही मनरेगा से कार्य करना चाहते हैं। बावजूद इसके कुछ विकास खंडों में मनरेगा से जुड़े जिम्मेदार लापरवाही कर रहे हैं। जिले में 440 ऐसे जॉबकार्ड धारक हैं, जिनको मांगने पर भी मनरेगा से कार्य नहीं दिया गया। मनरेगा के नियम के मुताबिक मांगे जाने के 15 दिन के अंदर कार्य उपलब्ध कराना होता है।
बिलग्राम में 197, हरियावां में 108, शाहाबाद में 77, माधौगंज में 20, बेंहदर में 11, सांडी में आठ, भरावन में सात, सुरसा में चार, पिहानी में तीन, भरखनी और मल्लावां में दो-दो व कछौना में एक जॉबकार्ड धारक को मांगने पर भी 15 दिन में कार्य नहीं मिला। इस पर उपायुक्त मनरेगा प्रमोद सिंह चंद्रौल ने इन सभी बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।