{"_id":"9f0d69d796ba82f4f4d28015dfc20f96","slug":"notice-against-eighteen-beo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अठारह बीईओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अठारह बीईओ को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 03 Nov 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू डायस के प्रशिक्षण के लिए भेजी गई धनराशि का उपभोग पत्र उपलब्ध न कराने पर 18 खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी दिया गया और उनसे तत्काल उपभोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। उपभोग न बताने पर वर्तमान वित्तीय वर्ष की धनराशि जारी नहीं की जाएगी और संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
बताते चले कि यू डायस के माध्यम से प्रतिवर्ष विद्यालयों को विवरण फीड कराया जाता है। इसके लिए शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें प्रधानाध्यापकों के जलपान आदि व्यवस्था के लिए प्रत्येक ब्लाक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों की संख्या के आधार पर धनराशि भेजी जाती है।
विज्ञापन
विगत वर्ष ब्लाक अहिरोरी को 30,600, बावन को 36900, बेंहदर को 27400, भरावन को 21400, भरखनी को 32200, बिलग्राम को 33800, हरियावां को 24000, हरपालपुर को 24700, कछौना को 26700, कोथावां को 23200, माधौगंज को 31800, मल्लावां को 27300, पिहानी को 27200, सांडी को 24700, संडीला को 31800, शाहाबाद को 36800, सुरसा को 31300, टड़ियावां को 27300, टोडरपुर को 23600 और नगर क्षेत्र हरदोई को 9600 रुपये की धनराशि भेजी गई थी।
विज्ञापन
इनमें से कछौना और मल्लावां ने ही उपभोग प्रत्र जमा किया अन्य ने एक साल बाद भी नहीं दिया। जबकि इस वर्ष के प्रशिक्षण की धनराशि जारी होनी है। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश मिश्र ने उपभोग न भेजने वाले 18 खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि अगर जल्द उपभोग न आया तो कार्रवाई की जाएगी। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
सामने भरवाए प्रपत्र
हरदोई। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संख्यिकी प्रपत्र को अपने सामने भरवाए ताकि उसमें गलती न हो। अगर कोई गलती होती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रपत्र के आधार पर ही जो विवरण प्राप्त होता है उसी से आगे की कार्य योजना बनाई जाती है। इस लिए इस कार्य को गंभीरता से ले।