फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notbandi completed a month, look at banks and ATMs crowd

नोटबंदी का एक माह पूरा, बैंकों व एटीएम पर लग रही भीड़

Thu, 08 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 08 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Notbandi completed a month, look at banks and ATMs crowd
पुलिस लाइन के सामने स्टेट बैंक के ई-कार्नर पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। नोटबंदी का एक महीना पूरा हो चुका है। बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लाइनें लग रही है। अधिकतर बैंकों और एटीएम में कैश न होने की समस्या से आम लोग परेशान है। जिन बैंकों और एटीएम में पैसा है वहां पर लोगों की लगातार भीड़ रहती है। इससे भी लोगों को दिक्कत हो रही है। 

विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर पुलिस लाइन के सामने एसबीआई के ई-कार्नर पर रुपये निकालने लोगों की भीड़ लगी थी। सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम पर वह डेढ़ घंटे से खड़े हैं। सर्वर की समस्या के चलते दिक्कत हो रही है। बार-बार सर्वर जाने से पैसा नहीं निकल पा रहा है। सिनेमा रोड स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में रुपये निकलाने के लिए लोगों की यहां भीड़ लगी रही।

विज्ञापन

 

एमजी मार्ग पर पीएनबी से रुपये निकलाने आए पंकज पांडेय व चंद्र भूषण ने बताया कि यहां पर जरूरत के हिसाब से रुपये दिए जा रहे हैं। रुपये मिलने में ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है। बैंक में भीड़ तो होती ही है। सिनेमा रोड पर एसबीआई के एटीएम पर खड़े राहुल, संगीता सिंह ने बताया कि एटीएम में अधिकतर पैसा नहीं रहता है, जिससे दिक्कत होती है। एमजी मार्ग पर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बंद होने के बावजूद कुछ लोग पैसे आने का इंतजार करते दिखे।    

विज्ञापन
विज्ञापन


उपडाकघरों में कैश न होने के चलते ग्राहकों को दिक्कत हो उठानी पड़ रही है। यहां आने वाले ग्राहक कैश न होने से छह दिनों से लौट रहे हैं। 
जिले में प्रधान डाकघर हरदोई व मुख्य डाकघर संडीला को छोड़कर जिले के 331 उपडाकघरों में पांच दिनों से रुपया न होने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्राहक पोस्टमास्टर से लगातार जरूरत के हिसाब से रुपये देने की बात कहते हैं, लेकिन पोस्टमास्टर कैश की समस्या की बात कहकर उनसे किसी तरह अपना पीछा छुड़ाने को मजबूर है।

 

एक पोस्टमास्टर ने बताया कि गांव में बने उप डाकघरों में ग्रामीणों के अधिक आते हैं। ग्रामीण खाद और बीज के लिए यहां पर पेमेंट के लिए आ रहे हैं, लेकिन छह दिनों यानि शनिवार से यहां कैश नहीं है। डाक अधीक्षक नईमुद्दीन ने बताया कि उन्हें स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से कैश मिलता है, लेकिन बैंक ने शनिवार से यहां कैश नहीं दिया है। प्रधान डाकघर और मुख्य डाकघरों में जो भी कलेक्शन होता है उससे छोटे पेमेंट किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed