{"_id":"58a9e6bf4f1c1bd257d873dc","slug":"not-provide-wheelchairs-administration-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हील चेयर उपलब्ध न करा पाया प्रशासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हील चेयर उपलब्ध न करा पाया प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
हरदेवगंज बूथ पर वृद्ध जाफर खान को गोद में उठाकर ले जाते उनके पुत्र शफी व सलमान।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विकलांग मतदाताओं के लिए मतदान के दिन बूथों पर व्हील चेयर व ट्राई साइकिल आदि की व्यवस्था करने के लिए आयोग ने निर्देश जारी किए थे। लेकिन जिला प्रशासन ने व्हील चेयर और ट्राई साइकिल की व्यवस्था नहीं कराया। वृद्धों व असहायों को गोद में उठाकर परिजन वोट डलवाने पहुंचे।
विज्ञापन
शहर के जूनियर हाईस्कू ल हरदेव गंज में बने बूथ पर वृद्ध जाफर खान अपने उत्साह के चलते बीमारी में भी वोट डालने अपने बेटों की गोद में पहुंचे। बेटे शफी व सलमान ने बताया कि उनकी अवस्था को देखकर एक बार तो मना किया लेकिन पिता का उत्साह देखने के बाद वह मना नहीं कर पाए और बूथ तक उन्हें वाहन पर लेकर आए।
विज्ञापन
लेकिन बूथ के अंदर व्हील चेयर तो दूर किसी की कोई सहायता तक नहीं मिली। खुद गोद में उठाकर उनका वोट डलवाया। जाफर ही नहीं कई वृद्ध, असहाय व विकलांगों को बूथों पर ट्राई व व्हील चेयर की कोई सुविधा नहीं मिली।
विज्ञापन