फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nodal officer would build toilets in villages along the river

नोडल अधिकारी बनवाएंगे गंगा किनारे बसे गांवों में शौचालय

Tue, 24 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 24 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer would build toilets in villages along the river
toilet - फोटो : getty images

हरदोई। गंगा किनारे बसे गांवों में शौचालय का निर्माण पर निगरानी करने के लिए नोडल अधिकारियों को नामित कर दिया है। शासन से संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन व अनुश्रवण और गंगा एक्शन प्लान की मानीटरिंग के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। नोडल अधिकारी ब्लाक स्तर पर समीक्षा कर रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन


गंगा एक्शन प्लान के अंतर्गत गंगा किनारे बसे गांवों में शौचालयों के निर्माण के सुपरविजन के लिए जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने ब्लाक माधौगंज के ग्राम कुतुआपुर व बाबटमऊ, मल्लावां के मंसूरपुर तिगावां व शाहपुर पवार, बिलग्राम के छिबरामऊ, बिछुइया व कटरी परसोला, सांडी के उमरौली हैदर, मंसूरपुर, कटरी छोछपुर, छोछपुर व तेरवा परसौली में शौचालय निर्माण और संचालित कार्यक्रमों के लिए ब्लाकवार अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि नामित अधिकारी मनरेगा जाबकार्डों के आधार फीडिंग, समाजवादी पेंशन के नवीन चयन के सापेक्ष आवेदन पत्रों का प्रेषण, समाजवादी पेंशन, विधवा पेशन, वृद्धा व विकलांग पेंशन लक्ष्य के सापेक्ष आधार कार्ड प्रेषित किए जाने की क्रमिक स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ लोहिया एवं इंदिरा आवास लक्ष्य के सापेक्ष फोटो अपलोडिंग व द्वितीय किस्त जारी किए जाने के स्थिति और स्वच्छ शौचालय के लक्ष्य के सापेक्ष फोटो अपलोडिंग व द्वितीय किस्त जारी किए जाने की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकों सौंपी गई जिम्मेदारी
विकास खंड बावन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त उद्योग केंद्र को हरियावां, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को टड़ियावां, उपायुक्त स्वत: रोजगार को अहिरोरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए को सुरसा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को मल्लावां, जिला विकास अधिकारी को माधौगंज, जिला विद्यालय निरीक्षक को बिलग्राम, उपायुक्त मनरेगा को सांडी, सहायक निदेशक मत्स्य को हरपालपुर, अधिशासी अभियंता आरईएस को भरखनी, एआरसीएस को शाहाबाद, सहायक निदेशक बचत को टोडरपुर, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम को पिहानी, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय को भरावन, जिला गन्ना अधिकारी को बेहन्दर, उप निदेशक कृषि को संडीला, जिला कृषि अधिकारी को कोथावां और अधिशासी अभियंता नलकूप को कछौना का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed