फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   No work or payments from November 1 to 20; workers to be on leave.

Hardoi News: एक से 20 नवंबर तक न होगा काम न भुगतान, श्रमिकों की छुट्टी

Thu, 29 Oct 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
No work or payments from November 1 to 20; workers to be on leave.
हरदोई। वीबीजी रामजी में एक से 20 नवंबर तक न तो काम होंगे और न ही भुगतान किए जाएंगे। इस अवधि में श्रमिकों की छुट्टी रहेगी और इस अवधि के ई-मस्टर रोल जारी किए जाने पर रोक भी लगा दी गई है। रोजगार के तौर पर जीरो दिवस अंकित किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

वीबीजी रामजी में साल में फसलों के हिसाब से तीन बार श्रमिकों को छुट्टी दिए जाने का प्रावधान है। रबी सीजन में एक से 20 नवंबर तक रोजगार का जीरो-डे अंकित किया जाएगा। इस अवधि में गांवों में वीबीजी रामजी मद से न तो काम कराए जाएंगे और न ही इस अवधि में रोजगार पाने वाले श्रमिकों को भुगतान किया जाएगा। वैसे तो कार्यक्रम अधिकारियों को इस अवधि के ई-मस्टर रोल जारी किए जाने पर भी रोक लगाए जाने के आदेश दिए गए हैं। कहा गया कि इस अवधि में काम दिए जाने पर मजदूरी का भुगतान वीबीजी रामजी से नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


श्रम रोजगार उपायुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी कार्यक्रम और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को एक से 20 नवंबर तक रोजगार के जीरो-डे की जानकारी दे दी गई है। ई-मस्टर रोल जारी न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

23 से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा विशेष रोजगार सप्ताह
हरदोई। वीबीजी रामजी में एक से 20 नवंबर तक श्रमिकों को जीरो-डे की भरपाई किए जाने की भी रणनीति बनाई गई है। ग्राम्य विकास आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने 23 से 30 नवंबर तक विशेष रोजगार सप्ताह चलाए जाने की व्यवस्था दी है। हरदोई सहित सभी जिला कार्यक्रम समन्वयकों को पत्र भेजकर कहा गया कि वीबीजी रामजी में श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार दिए जाने के लिए विशेष रोजगार सप्ताह चलाया जाएगा। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष के लिए एक से सात नवंबर के मध्य कार्यों का चिह्नांकन और लोगों में जागरूकता लाई जाएगी। दो और तीन नवंबर को शासन स्तर पर फील्ड स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। 21 नवंबर तक कार्यों के एस्टीमेट बनवाए जाने और श्रमिकों को काम दिए जाने के लिए ई-मस्टर रोल जारी करा लिए जाएंगे। श्रम रोजगार उपायुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही कार्यक्रम अधिकारियों के साथ इसकी रणनीति बनाकर सभी ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचातयों में विशेष रोजगार सप्ताह में अधिक से अधिक श्रमिकों को काम दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed