{"_id":"63cadf185cffa159640c555f","slug":"no-rupees-after-delivery-hardoi-news-knp7398665198-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ऑपरेशन के बाद रुपए मांगने पर हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ऑपरेशन के बाद रुपए मांगने पर हुई हाथापाई
विज्ञापन
हरदोई। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद 500 रुपये न देने पर तीमारदार को थप्पड़ मारे जाने पर हंगामा हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएमएस से मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
पिहानी थाने के धोबिया गांव निवासी अंशुल मिश्रा ने 11 जनवरी को अपनी पत्नी रेनू मिश्रा को प्रसव पीड़ा के दौरान जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां ऑपरेशन से उसे बच्ची हुई थी। शुक्रवार को वहां से रेनू की छुट्टी कर दी गई।
रेनू की ननद रूबी मिश्रा की ओर से की गई शिकायत में बताया गया कि जब वह अपनी भाभी को लेकर घर जाने लगी तो वहां तैनात नर्स, वार्ड ब्वॉय और कमरा नंबर छह में मौजूद डॉक्टर ने रुपये मांगे।
विज्ञापन
रूबी का कहना है कि उसकी मां ने सभी को 200-200 रुपये दिए, लेकिन 500-500 रुपये की मांग की गई। आरोप है कि उतने रुपये देने से इंकार करने पर उसके थप्पड़ मार दिया गया। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस बारे में सीएमएस डा.विनीता चतुर्वेदी का कहना है कि जो शिकायत आएगी। उसकी छानबीन की जा रही है।