फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no opd in hospital

अस्पतालों की ओपीडी भी बंद

Sat, 21 Mar 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
no opd in hospital
सवायजपुर। कोरोना वायरस अलर्ट के कारण शासन ने अस्पतालों की ओपीडी पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। ओपीडी सेवा बंद होने पर शनिवार को दवा लेने सीएचसी पहुंची गदरिया गांव निवासी सीमा देवी, सिलवारी की कमला देवी, गौरखेड़ा की शकुंतला व खमरिया की उपासना आदि को लौटना पड़ा। प्रभारी अधीक्षक डॉ. आनंद पांडे ने बताया शासन के निर्देश पर आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी, गंभीर मरीजों का इलाज किया जा सकेगा।
विज्ञापन

वहीं जनता दर्शन पर रोक लगाए जाने के बाद तहसील आने वाले फरियादी भी निराश होकर लौट गए। एसडीएम मनोज सागर ने बताया कि कर्मियों व आमजन से विशेष एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। पात्र मजदूर या अन्य जरूरतमंदों के अभियान चलाकर राशन कार्ड बनवाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें राशन व सरकार की ओर से दी जाने वाली मदद दी जा सके। इसके लिए पूर्ति, श्रम व विकास विभाग के कर्मियों की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

आकस्मिक सेवाएं बहाल रहेंगी
मल्लावा। सीएचसी में ओपीडी 31 मार्च तक बंद रहेगी। इस दौरान केवल आकस्मिक सेवाएं बहाल रहेंगी। मल्लावां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह चिकित्सकों से फोन पर संपर्क कर सकता है। सीएचसी अधीक्षक ने आमजन से मास्क लगाने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 से दोपहर एक तक देखेंगे मरीज
संडीला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ओपीडी के समय में फेरबदल किया गया है। अब सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक की मरीज देखे जाएंगे। सिर्फ वही लोग अस्पताल आएं जिन्हें गंभीर परेशानी हो। सामान्य परेशानी होने की स्थिति में चिकित्सकों से फोन पर संपर्क करें। बताया कि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed