{"_id":"5dd2e6ba8ebc3e54bb6a392f","slug":"no-fertilizer-in-sehkari-samiti-hardoi-news-knp526678257","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों में खाद का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों में खाद का टोटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सहकारी समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध कराने व रजबहों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग को लेकर समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम पुलकित खरे को ज्ञापन सौंपा।
कलक्ट्रेट सभागार पहुंचे सपा छात्रसभा के निवर्तमान जिला सचिव प्रियांशु सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है, किसान परेशान हैं। बाजार में तय मूल्य से अधिक पर डीएपी दी रही है। रबी की फसल की बुआई शुरू हो चुकी है लेकिन रजबहों की सफाई न होने से किसानों को सिंचाई में समस्या आ रही है।
किसानों को दिए जा रहे पर्ची भुगतान में गन्ने का मूल्य ही नहीं दर्ज है। उन्होंने कहा कि जब पर्ची पर गन्ने का वाजिब मूल्य ही दर्ज नहीं है तो किस आधार पर किसानों को भुगतान किया जाएगा। सर्दी शुरू हो जाने के बावजूद अभी तक जिले के प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को स्वेटर नहीं बांटे गए हैं। ज्ञापन में उक्त समस्या की जांच कराकर निस्तारण कराने की मांग की गई। इस मौके पर आशीष द्विवेदी, अनुज आर यादव, विजय पांडे, आशीष त्रिपाठी, करन सिंह गौर, कमल सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।