{"_id":"5da6125b8ebc3e93d100a850","slug":"no-dhan-purchasing-after-15-days-hardoi-news-knp519942542","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन बाद भी नहीं खुला धान की सरकारी खरीद का खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बाद भी नहीं खुला धान की सरकारी खरीद का खाता
विज्ञापन
हरदोई। जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू हुए 15 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी भी केंद्र पर धान खरीद का खाता नहीं खुला है। मंडी में भी धान की आवक न के बराबर है। अधिकारियों और किसानों का कहना है अभी धान की फसल तैयार होने में 20-25 दिन लगेंगे। नवंबर के पहले सप्ताह से बाजार में धान की आवक तेज होगी। इसके बाद ही खरीद रफ्तार पकड़ेगी।
खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो चुकी है। इस बार जिले में विपणन विभाग व पीसीएफ समेत नौ एजेंसियों के कुल 60 क्रय केंद्र खोले गए हैं। हरदोई मंडी समेत अन्य मंडियों में भी धान की आवक रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। मंडियों में नाम मात्र का धान आ रहा है, जो आ भी रहा है वह हरा और गीला है। जानकारों का कहना है कि जिले में धान की खरीद नवंबर से शुरू होती थी। इस बार शासन के निर्देश पर एक अक्तूबर से शुरू की गई है। बताया कि धान की फसल तैयार होने में अभी वक्त है, फसल तैयार होने व बाजार में धान की आवक शुरू होने में अभी 20-25 दिन लगेंगे। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे ने बताया कि धान खरीद के सभी क्रय केंद्र समय पर क्रियाशील कराए जा चुके हैं। केंद्र पर मानक अनुरूप धान आने पर खरीद की जाएगी।
एजेंसी केंद्र संख्या
1. विपणन विभाग 15
2. पीसीएफ 20
3. एग्रो 02
4. यूपीएसएस 06
5. एसएफसी 07
6. पीसीयू 06
7. केकेएन 02
8. पंजीकृत समिति 01
9. एफसीआई 01
किसानों ने बताई समस्या
- महितापुर गांव निवासी किसान हरीबाबू पांडे ने बताया कि खेत में खड़ी धान की फसल अभी तैयार नहीं है। फसल सूखने और कटने में वक्त लगेगा। लगभग 15-20 दिन बाद ही फसल कटेगी। इसके बाद उसे बेहतर भाव के आधार बाजार व क्रय केंद्र पर बेेचेंगे।
विज्ञापन
- ललुआमऊ निवासी किसान राजू ने बताया कि ज्यादातर धान की फसल दीवाली के आसपास या उसके बाद ही तैयार होती है। अभी फसल तैयार नहीं है। उनकी व अधिकांश किसानों की फसल दीवाली के बाद ही तैयार होगी।
- बढ़इन पुरवा निवासी लालू ने बताया कि इस बार नवरात्रों में हुई बारिश के बाद से फसल प्रभावित हुई है। फसल समय के हिसाब से भी कुछ पिछड़ गई है। बताया कि दीवाली के बाद ही फसल की कटाई जोर पकड़ेगी।
- गोरिया निवासी लालाराम ने बताया कि बेमौसम बारिश की मार से फसल काफी हल्की और देर हो गई है। उत्पादन घटने के आसार है। फसल कटने व उसे बाजार तक पहुंचाने में लगभग 15 दिन का वक्त लगेगा।