{"_id":"58c43c214f1c1bdf18dc4a17","slug":"no-candidate-for-16-thousand-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 हजार वोटरों को नहीं भाया कोई प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 हजार वोटरों को नहीं भाया कोई प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
NOTA in PU Election
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। करीब 17 मतदाताओं में 16475 मतदाता ऐसे भी मिले जिन्हें उनके विधानसभा क्षेत्र में खड़े प्रत्याशियों में से मतदान के दिन वोट देने लायक कोई लगा ही नहीं। यही कारण रहा कि उन्होंने किसी प्रत्याशी को वोट न देकर नोटा का बटन दबाया। जिले की कुल आठ सीटों पर 16475 बार नोटा का बदन दबाया गया। सबसे अधिक शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में नोटा बदन का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
लोकसभा क्षेत्र की भांति ही इस बार विधानसभा चुनाव में भी मतदाताओं को नन ऑफ द एबव का विकल्प ईवीएम में दिया गया था। यदि ईवीएम में दर्शाए गए प्रत्याशियों में से कोई भी प्रत्याशी वोटर को वोट देने लायक न लगे तो वह अपना वोट इस विकल्प यानी नोटा के बटन को दबा कर कर सकता था। हैरानी की बात ये कि इस बार भी नोटा का प्रयोग कहीं न कहीं औसतन होता रहा। जिले में कुल 16475 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। सबसे अधिक शाहाबाद में जहां 2619 बार नोटा का प्रयोग किया गया तो वहीं सबसे कम संडीला में 1532 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन
विधानसभावार दबा नोटा
विधानसभा नोटा
सवायजपुर 1833
शाहाबाद 2619
हरदोई 2193
गोपामऊ 2250
सांडी 2221
बिलग्राम मल्लावां 1823
बालामऊ 2004
संडीला 1532