फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no adhar link, waiting for uniform

जिले में एक लाख 10 हजार अभिभावकों के खाते नॉन सीडेड

Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
no adhar link, waiting for uniform
हरदोई। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांजेक्शन (डीबीटी) योजना में शामिल होने के बाद भी जिले के एक लाख 10 हजार अभिभावकों के खातों में पैसा नहीं पहुंच सका है। जिसके कारण सर्दी शुरू होने के बाद भी बच्चों को फिलहाल यूनिफार्म, जूता मोजा आदि से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिले में करीब पांच लाख 19 हजार छात्र-छात्राएं हैं। प्रथम चरण में तीन लाख 40 हजार बच्चों के खातों का डाटा भेजा गया था। जिसमें से जांच के बाद दो लाख 30 हजार का डाटा आधार से लिंक यानी सीडेड पाया गया। जबकि एक लाख 10 हजार का डाटा आधार से लिंक नहीं (नॉन सीडेड) मिला है। सीडेड खातों में राशि भेज दी गई है। जबकि शेष को अगले चरण में राशि भेजने की तैयारी है। जिन अभिभावकों या बच्चों के खाते नॉन सीडेड हैं उन्हें इसके लिए जागरूक कर खाता आधार से लिंक कराने को कहा गया है। फिलहाल सर्दी में इन बच्चों को यूनिफार्म के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

कुछ इस तरह से भेजी जानी है राशि
शासन के निर्देश के अनुसार प्रति छात्र 300 रुपये की दर से दो जोड़ी यूनिफार्म, 200 रुपये में स्वेटर, जूते-मोजे के लिए 125 रुपये व स्कूल बैग के लिए 175 रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ के पास है डाटा : डीसी
जिला समन्वयक एमआईएस राहुल दुबे का कहना है कि नॉन सीडेड व सीडेड खातों का डाटा खंड बेसिक शिक्षा कार्यालयों को भेज दिया गया है। इसके बाद वहां से प्रधानाचार्यों को भेजा जा रहा है। प्रधानाचार्य अभिभावकों को बता सकेंगे कि किस अभिभावक का खाता नॉन सीडेड है और उन्हें खाते को आधार से लिंक कराना है।

सीडेड और नॉन सीडेड खाते में अंतर
प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों के नामांकन फीड किए गए हैं। जिसमें शुरुआती दौर में ही उनके या अभिभावकों के खाते फीड कराए जाते हैं। जिनको यहीं पर सीडेड और नॉन सीडेड के रूप में सत्यापन के दौरान छांट लिया गया। जिला समन्वयक ने बताया कि जो खाते आधार से लिंक हैं वह सीडेड हैं और जो आधार से लिंक नहीं हैं वह नॉन सीडेड खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed