फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nitin, Rajni, who made 14 nominations including Mannan

नितिन, रजनी, मन्नान सहित 14 ने कराया नामांकन

Fri, 27 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Fri, 27 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nitin, Rajni, who made 14 nominations including Mannan
नामांकन कराते सदर सपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल - फोटो : amarujala

हरदोई। विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन के तीसरे दिन शुक्रवार को आठ विधानसभाओं में सपा, बसपा व भाजपा सहित अन्य पार्टियों व निर्दलीय 23 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। सपा व बसपा के छह-छह व भाजपा के चार प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। राजनैतिक दलों के अलावा अन्य दलों सहित नौ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन कराया।

विज्ञापन


 हरदोई विधानसभा क्षेत्र से सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में स्वातंत्र प्रभार राज्यमंत्री व सदर सपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल सहित चार ने नामांकन कराया। सपा प्रत्याशी ने तीन सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावकों के रुप में राम प्रकाश शुक्ला, नाजिम व विजय प्रताप सिंह शामिल रहे। बसपा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह पन्ने ने नामांकन कराया। उनके प्रस्तावक माणिक अगिभनहोत्री बने। भाकपा से प्रत्याशी सुलभ त्रिवेदी ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल की पत्नी गरिमा अग्रवाल ने भी नामांकन कराया। जबकि गोपामऊ से सपा प्रत्याशी राजेश्वरी देवी ने नामांकन कराया। उनके प्रस्तावक रसीद रहे। उन्होंने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी श्याम प्रकाश ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। इनके प्रस्तावक भगवान बक्स सिंह बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांडी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से प्रभाष कुमार व बसपा से वीरेंद्र कुमार ने पर्चा दाखिल कर अपना दावा ठोंका। दोनों ने एक-एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रभाष के नामांकन पत्र में प्रस्तावक संजय कुमार व वीरेंद्र कुमार के प्रस्तावक सुनील कुमार रहे। इसके अलावा इसी सीट पर भाकपा से संतोष कुमार व निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम चंद्र ने भी नामांकन कराया।

शाहाबाद से सपा प्रत्याशी सरताज खां ने चार सेटों में नामांकन दाखिल कराया। उनके प्रस्तावक आलोक, आसिफ, धर्मवीर सिंह व अब्दुल रहमान बने। जबकि भाजपा प्रत्याशी रजनी तिवारी ने दो सेटों में नामांकन कराया। उनके प्रस्तावक मनोज कुमार मिश्रा व शरद कुमार सिंह रहे। सवायजपुर से सपा प्रत्याशी पदमराग सिंह यादव ने दो सेटों में नामांकन कराया। प्रस्ताव रिजवान खां, श्यामाकांत रहे। बसपा प्रत्याशी डॉ. अनुपम दुबे एडवोकेट ेन चार सेटों में नामांकन किया। उनके प्रस्तावक राजेश्वर सिंह, कमलेश चंद्र व नंद किशोर रहे।

बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से तीन नामांकन हुए। नामांकन कराने वालों में बसपा नीलू सत्यार्थी, सपा से सुशीला सरोज व जनाधिकार मंच से सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। नीलू सत्यार्थी ने तीन सेटों में नामांकन कराया। प्रस्तावक आशा देवी, राजाराम, सरला देवी रहे। जबकि सुशीला सरोज के प्रस्तावक शिवपाल, सुनील बाबू, सुरेंद्र कुमार रहे। संडीला विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी पवन कुमार सिंहने दो सेटों में नामांकन कराया। प्रस्तावक शिवकुमार व राम प्रकाश रहे। सपा प्रत्याशी व पूर्व काबीना मंत्री अब्दुल मन्नान ने चार सेटों में नामांकन कराया।


उनके प्रस्तावक के रुप में भगवानदीन, वीरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, शमी अहमद शामिल रहे। भाकृद से पंकज पांडे व निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जगन्नाथ ने नामांकन करा दावा ठोंका। इधर मल्लावां बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावक अभय शंकर शुक्ला शामिल रहे। जबकि बसपा से अनुराग मिश्रा ने एक सेट मे नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावक सुधीर मिश्रा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed