फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   nireekshan mein laaparavaahee milane par beedeeo samet nau ka vetan roka

निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर बीडीओ समेत नौ का वेतन रोका

Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
nireekshan mein laaparavaahee milane par beedeeo samet nau ka vetan roka
फोटो-32-खजूरमई में सईनदी पर कराए गए कार्य का जायजा लेतीं सीडीओ निधि गुप्ता वत्स। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार दोपहर सई नदी को सदानीरा बनाने के लिए मनरेगा से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कार्य की गति धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारी समेत नौ के खिलाफ कार्रवाई की है। अहिरोरी बीडीओ और एपीओ का एक दिन का वेतन रोक दिया। तीन सचिवों, तीन रोजगार सेवकों और एक तकनीकी सहायक का वेतन कार्य पूर्ण होने तक रोका गया है।
विज्ञापन

जिले में मनरेगा के तहत सई नदी का पुनरोद्धार कराया जा रहा है। इसका जायजा लेने सीडीओ नीधि गुप्ता वत्स अहिरोरी विकास खंड के ग्राम पंचायत पिपोना पहुंचीं। निरीक्षण के समय यहां तीन किलोमीटर तीन सौ मीटर लंबाई में ही कार्य पूर्ण मिला। छह किलोमीटर दो सौ मीटर लंबाई में कार्य कराना है।
विज्ञापन

इसके बाद सीडीओ ने ग्राम खजूरमई में सई नदी पर चल रहे कार्य का जायजा लिया। यहां दो किलोमीटर लंबाई में सफाई कार्य होना है। इसके सापेक्ष 1700 मीटर कार्य ही हुआ। पिपोना में 92 और खजूरमई में 49 श्रमिक कार्य करते मिले। कार्य की धीमी गति पर सीडीओ ने तकनीकी सहायक लालाराम, ग्राम सचिव रजनीश वर्मा और विमल श्रीवास्तव का वेतन कार्य पूरा होने तक रोक दिया। पिपोना के रोजगार सेवक चंद्र प्रकाश और खजूरमई के रोजगार सेवक श्रवण कुमार का मानदेय भी सई नदी का कार्य पूरा होने तक रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बल्लीपुर में वेटलैंड विकसित किए जाने के कार्य का भी निरीक्षण किया। मौके पर कार्य बंद मिला। इस पर सीडीओ ने रोजगार सेवक सुनील कुमार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अभी एस्टीमेट नहीं मिला है। इस पर सीडीओ ने मौके पर मौजूद बीडीओ अमरेश सिंह चौहान, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एसपी सिंह और तकनीकी सहायक लालाराम से जानकारी मांगी। यह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी अमरेश चौहान, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एसपी सिंह का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक और ग्राम सचिव का वेतन भी वेटलैंड की सफाई का कार्य पूरा होने तक रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed