फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nine year old Shibu made doorbell with bad machines

नौ वर्ष के शीबू ने खराब यंत्रों से बनाई डोर बेल

Mon, 04 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nine year old Shibu made doorbell with bad machines
बेनीगंज। नगर निवासी कक्षा तीन के नौ वर्षीय शीबू ने खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बैटरी वाली डोर बेल बनाई है। इस डोर बेल की बैटरी महज 30 मिनट में चार्ज हो जाती है और 24 घंटे काम करती है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सुनारन टोला निवासी शीबू के पिता रहीस अहमद दर्जी हैं। बचपन से ही शिबू का मन पढ़ाई में नहीं लगता था। पिता ने बताया कि शीबू खराब इलेक्ट्रानिक उपकरणों से बचपन से ही खेला करता था।
विज्ञापन

कुछ समय बात वह इन खराब इलेक्ट्रानिक उपकरणों से कुछ नया बनाने की कोशिश करने लगा, इसलिए नगर के लोग शीबू को इंजीनियर कहने लगे। इस बार शीबू ने इलेक्ट्रानिक डोर बेल बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी खासियत है कि रिमोट की बटन पर क्लिक करते घंटी बजने लगती है। इसके साथ ही इसमें लगा बल्ब जलने लगता है। शीबू ने बताया कि इस डोर बेल में लगी बैटरी महज 30 मिनट में चार्ज हो जाती है।

शीबू ने उपकरणों के मॉडल को ग्राम पंचायत बेनीगंज देहात के प्रधान प्रतिनिधि रियासत अली को दिखाया। मॉडल देख प्रधान प्रतिनिधि ने सीबू का उत्साहवर्धन किया और आर्थिक मदद की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed