फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nine roads will be constructed with Rs 3.54 crore

Hardoi News: 3.54 करोड़ से नौ मार्गों का होगा निर्माण

Sun, 23 Jun 2024 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nine roads will be constructed with Rs 3.54 crore
हरदोई। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना समाप्त होने के साथ ही निर्माण कार्यों के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। शासन ने नौ ग्रामीण मार्गों के लिए स्वीकृति जारी कर दी है। शासन ने इन मार्गों के निर्माण के लिए 3.54 करोड़ से अधिक की राशि भी जारी कर दी है। पीडब्ल्यूडी को काम सौंपा गया है। इन मार्गों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों की 50,000 से अधिक आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

गांवों के संपर्क मार्गों को दुरुस्त कराने और नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने खजाना खोला है। लोक निर्माण विभाग की ओर से दी गई कार्ययोजना पर शासन ने मुहर लगाते हुए नौ मार्गों के निर्माण को स्वीकृति दी है। शासन की ओर से इन संपर्क मार्गों के लिए 3,54,07,000 रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा ने बताया कि जल्द ही संपर्क मार्गों का काम शुरु कराते हुए पूरा कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। नौ संपर्क मार्गों के बन जाने से इन मार्गों पर पड़ने वाले गांवों के करीब 50 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिरोजपुर मार्ग से नंदापुर संपर्क मार्ग।
कुर्रिया-पिहानी मार्ग से रमपुुरा संपर्क मार्ग।
मवई मार्ग से पिपरी संपर्क मार्ग।

पारा-करावां मार्ग से देवराज संपर्क मार्ग।
पिहानी-इटारा मार्ग से पकरिया पुरवा मार्ग।

पिहानी-कुर्रिया मार्ग से ककराली संपर्क मार्ग।
सोनौआ-शाहाबाद मार्ग।

पिपरी से अंजना विद्यालय तक संपर्क मार्ग।
मठवाल देवता मजरा मठ संपर्क मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed