{"_id":"689389cc999c337b700af666","slug":"nine-people-injured-in-wild-boar-attack-three-in-critical-condition-hardoi-news-c-213-1-hra1006-135465-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जंगली सुअर के हमले से नौ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जंगली सुअर के हमले से नौ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
हरपालपुर। दो अलग-अलग गांवों में बुधवार सुबह जंगली सुअर के हमले से नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने तीन लोगों की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चार घंटे बाद वन विभाग की टीम आई। इससे पहले ग्रामीण सुअर की घेराबंदी करके उसको एक मकान में बंद कर चुके थे। वन विभाग की टीम ने सुअर को जाल में फंसाकर पकड़ लिया।
कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव में बुधवार करीब सात बजे अचानक जंगली सुअर आ गया। वह इधर-उधर दौड़कर लोगों पर हमला करने लगा। इससे गांव में खलबली मच गई। महिलाएं और बच्चे कमरों में भागने लगे। इस दौरान सुअर के हमले से पलिया गांव निवासी ब्रजकिशोर (45), सुरेश (45), करीना (17) पुत्री इरफान, अनस (50), अमित (35), प्रियंका (17) पुत्री किशोर व मथुरा (55) घायल हो गए।
पड़ोसी गांव जुगापुरवा में सुअर ने खुशीराम (60) व उनकी पत्नी जयरानी (58) को खेत में काम करते समय घायल कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से सुअर की घेराबंदी की और उसको रामफेरे के मकान में बंद कर दिया। इस दौरान रामफेरे की बहू पत्नी पूनम पत्नी राजू व पुत्र सूर्य, पुत्री परी व रामफेरे का भतीजे अमित की पत्नी पूनम और उसका पुत्र शौर्य कमरे में रहे। अंदर से कुंडी लगा ली। सभी लोग करीब चार घंटे तक कमरे में बंद रहे। मौके पर 8:30 बजे पुलिस पहुंची। फिर चार घंटे बाद वन विभाग के दरोगा विपुल मिश्रा और फॉरेस्ट गार्ड मोहम्मद इस्लाम टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाल डालकर सुअर को पकड़ा गया। घायलों को सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया। खुशीराम व उनकी पत्नी जयरानी व पलिया गांव निवासी बृजकिशोर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सुअर को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी आए।