फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Niece dies of heart attack while informing about uncle's death

Hardoi News: ताऊ के निधन की जानकारी देते समय भतीजी की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 18 Nov 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Niece dies of heart attack while informing about uncle's death
भरावन (हरदोई)। बीमारी से ताऊ के निधन की जानकारी रिश्तेदारों को देने के दौरान भतीजी को भी हार्ट अटैक पड़ गया। इससे उसकी भी मौत हो गई। ताऊ भतीजी की मौत से परिजनों में काेहराम मच गया। मामला अतरौली थाना क्षेत्र के श्यामदासपुर गांव का है।
विज्ञापन


श्यामदासपुर निवासी सुट्टू गौतम (75) पिछले तीन साल से बीमार थे। पुत्र जितेंद्र के मुताबिक, सोमवार देर शाम सुट्टू की मदारपुर स्थित अस्पताल में मौत हो गई। शव घर लाया गया। इसी दौरान सुट्टू के छोटे भाई सरवन की बेटी सरोजनी (20) बिलख पड़ी। ताऊ के निधन की जानकारी मोबाइल पर वह लुधियाना में रहने वाले अपने भाइयों के साथ ही अन्य रिश्तेदारों को दे रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह गिर पड़ी। परिजन उसे भरावन सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि हार्ट अटैक से सरोजनी की मौत हुई है। सरोजनी अतरौली के शहजादे सिंह पीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी और तीन भाइयों के बीच अकेली थी। मंगलवार को ताऊ और भतीजी का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

वर्जन

सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निखिल वर्मा ने बताया कि सरोजनी को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed