{"_id":"582df7f44f1c1b5536900af1","slug":"newly-married-woman-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विवाहिता ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कोठरी में दुपट्टे से लटकता मिला। जेठानी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मुनेश्वर की पत्नी रूबी (30) ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के जेठ सुखवासी ने बताया कि मुनेश्वर दिल्ली में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
घर पर रूबी और उसका बेटा मिथुन (10) रहते थे। उन्होंने बताया कि मिथुन सुबह स्कूल चला गया था। दोपहर को घर लौटा, तो रूबी का शव कोठरी में दुपट्टे से लटक रहा था।
विज्ञापन
मिथुन ने इसकी जानकारी ताई सरला को दी। मामले की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
मृतका के पति मुनेश्वर ने बताया कि 12 साल पहले वह पटना में मजदूरी करता था। उसने वहीं पर रूबी के साथ शादी की थी। दो साल पहले वह घर आ गया था।
एक महीना पहले ही वह दिल्ली मजदूरी करने गया था। मुनेश्वर ने बताया कि रूबी के पिता दशरथ निवासी फतमा बिहार को घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी एके राय ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।