{"_id":"6658b520e477d3f1bc0cad6a","slug":"newly-married-woman-commits-suicide-by-hanging-her-saree-in-her-parents-home-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115146-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नवविवाहिता ने मायके में साड़ी का फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नवविवाहिता ने मायके में साड़ी का फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महुआकोला गांव में मायके आई नवविवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महुआकोला निवासी तेजराम मौर्या की बेटी गुड़िया (22) का विवाह बघौली थाना क्षेत्र के बरवापुरवा निवासी शिवम मौर्या के साथ बीती 11 अप्रैल को हुआ था। 18 मई को गुड़िया अपने मायके महुआकोला आई थी। बुधवार शाम वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला।
घटना की जानकारी महुआकोला की प्रधान ने पुलिस को दी। इस पर बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष के लोगों ने किसी पर कोई आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।