फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   New Year around people , will present the Department of Electrical

नए साल से लोगों को आस, बिजली विभाग देगा तोहफा

Sat, 27 Dec 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 27 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
New Year around people , will present the Department of Electrical

बिजली आपूर्ति को लेकर साल 2014 ने भले ही सुकून के

विज्ञापन
अधिक पल न दिए हों, पर विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में विभाग से कई प्रयास किए गए, जबकि आने वाला साल 2015 विद्युत उपभोक्ताओं के साथ विभाग के लिए भी कई आस लेकर आ रहा है। आगामी साल में जिले की विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर कई योजनाएं बन रही हैं।

साथ ही कुछ कार्य तो विभाग के लिए भी किए जा रहे हैं। आगामी साल में उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने को घंटों परेशान नहीं होना पड़ेगा और उपकेंद्राें पर भी बिल जमा हो जाएंगे। गांवों की विद्युत सप्लाई को बेहतर करने को नए उपकेंद्रों का संचालन कराया जाएगा। शहर व गांव में विद्युत सप्लाई के घंटे बढ़ाने की योजना बन रही है, वहीं विद्युत वितरण खंड द्वितीय को अपना नया भवन भी मिल जाएगा।

इसके अलावा प्राथमिक उपकेंद्र 220 केवीए मन्नापुरवा की भी क्षमता बढ़ने की संभावना है। साल 2014 के साथ तो खट्टी मीठी यादें हैं, 2015 में सुनहरे क्षणों का तोहफा मिलेगा। बिल जमा करने में लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाने को सभी उपकेंद्र व खंड कार्यालय पर बिलिंग प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। उपकेंद्रों पर बिजली बिल जमा करने को अतिरिक्त कक्ष बन गए हैं और कंप्यूटर भी आ गए।

साथ ही इंटरनेट ठप होने की समस्या से दो चार न होना पड़े, इसके लिए उपकेंद्रों पर सर्वर व टावर भी लगा दिए गए। वितरण खंड द्वितीय कार्यालय को छोड़ सिटी उपकेंद्र में ऑनलाइन बिलिंग शुरू हो गई है। कोयल बाग कालोनी, सांडी रोड उपकेंद्र, आशा नगर, गुरगुज्जा उपकेंद्र तथा इंडस्ट्रियल एरिया उपकेंद्र पर कक्षों की मरम्मत करवाकर काउंटर तैयार कर दिए गए। जिन पर जल्द ही बिलिंग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

उधर, गांवों का रोशन करना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल हो गया है। दिसंबर 14 में ही बिजली विभाग ने जनपद की चार तहसीलों में नवीन उपकेंद्र शुरू किए हैं। इनमें शाहाबाद, सवायजपुर, संडीला और बिलग्राम में अभी कुछ दिन पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री समेत विधायक व जन प्रतिनिधियों ने उपकेंद्रों का उद्घाटन किया है।

नवीन उपकेंद्रों से अब गांवों में विद्युत आपूर्ति शुरू की जाएगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत व्यवस्था की सौगात मिलेगी। उधर, साल 2015 में विद्युत विभाग द्वारा दो उपकेंद्रों को बनाने की तैयारी की जा रही है। गांवों में बेहतर आपूर्ति को अभी शुरू किए गए चार उपकेंद्रों के अतिरिक्त हरिहर और कुरसठ गांवों में पांच एमवीए की क्षमता वाले उपकेंद्रों की स्थापना होगी। उपकेंद्रों की स्थापना को स्वीकृति मिल गई है जल्द ही काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed