फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   New travel option for Hardoi passengers heading to Rajasthan and Gujarat; weekly special train to run from Bareilly.

Hardoi News: हरदोई के यात्रियों को राजस्थान-गुजरात जाने का नया विकल्प, बरेली से मिलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Thu, 03 Sep 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
New travel option for Hardoi passengers heading to Rajasthan and Gujarat; weekly special train to run from Bareilly.
हरदोई। राजस्थान और गुजरात की ओर जाने वाले हरदोई के यात्रियों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी का विकल्प मिला है। लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार से शुरू हो गया। ट्रेन संख्या 05344 लालकुआं से प्रत्येक बुधवार दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर बरेली जंक्शन शाम 3:27 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, किशनगढ़ और अजमेर होते हुए अगले दिन सुबह 11:05 बजे साबरमती पहुंचेगी।
विज्ञापन

हरदोई से राजस्थान और गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन सीधे उपलब्ध नहीं है, लेकिन बरेली पहुंचकर इसमें सवार होने का विकल्प रहेगा। इससे जयपुर, अजमेर और गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त ट्रेन मिल सकेगी। ट्रेन का संचालन 2 सितंबर से 25 नवंबर तक 13 फेरों के लिए किया जाएगा। वापसी में साबरमती से ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम चार बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे बरेली पहुंचेगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस विशेष ट्रेन के संचालन से राजस्थान और गुजरात जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed