{"_id":"69d14da7074f7f2d4e0a2e5e","slug":"new-heights-xi-became-the-winner-of-hardoi-heritage-cup-hardoi-news-c-213-1-hra1004-147503-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: न्यू हाइट्स एकादश बना हरदोई हेरिटेज कप का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: न्यू हाइट्स एकादश बना हरदोई हेरिटेज कप का विजेता
विज्ञापन
फोटो- 30- पुरस्कृत की गई विजेता टीम के साथ मौजूद मुख्य अतिथि एसडीएम सदर सुशील मिश्रा साथ में
हरदोई। स्टेडियम में शनिवार को हेरिटेज हरदोई कप का फाइनल मैच खेला गया। टूर्नामेंट के आखिरी मैच में न्यू हाइट्स एकादश और परफेक्ट मोबाइल्स एकादश को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम के आर्यन मिश्रा ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर मैच और टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमाया।
हरदोई हेरिटेज कप के पांचवें सीजन का फाइनल मैच का टॉस परफेक्ट मोबाइल्स एकादश और न्यू हाइट्स एकादश के बीच हुआ। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी परफेक्ट मोबाइल्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पूरी टीम 17.5 ओवर में सिर्फ 110 रनों के स्कोर पर सिमट गई। आदर्श तिवारी ने सर्वाधिक 32 और शिवांश ने 26 रन बनाए। न्यू हाइट्स के गेंदबाजों ने सटीक लाइन लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों को बांधे रखा। आर्यन मिश्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू हाइट्स ने सधी हुई शुरुआत की। हालांकि, टीम के तीन विकेट जल्दी गिर गए लेकिन बल्लेबाजों ने धैर्य नहीं खोया। बालकेश के 23 रन और आर्यन मिश्रा के 18 रनों की बदौलत टीम ने 13.5 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आर्यन मिश्रा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि एसडीएम सदर सुशील मिश्रा, व्यवसायी अर्जित मित्तल और राकेश सिंह ने किया। मैच में अंपायरिंग शिवम मिश्रा व ब्रजेश वर्मा ने और स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की। मैच के दौरान अर्जित मित्तल, सूर्य प्रताप सिंह, अनुज वर्मा, राधा कृष्ण गुप्ता और शौर्य वर्धन द्विवेदी राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों पर हुई पुरस्कारों की बारिश
मैच के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। आर्यन मिश्रा को पांच मैचों में 220 रन और आठ विकेट लेने पर बतौर मैन ऑफ द टूर्नामेंट खिताब से पुरस्कार स्वरूप एलईडी टीवी और क्रिकेट बैट प्रदान किया गया। बेस्ट बॉलर का खिताब में आशीष साहू को बॉलिंग शूज दिए गए। बेस्ट फील्डर का खिताब सत्यम को, तीन मैचों में 185 रन बनाने पर सक्षम गुप्ता को बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर के पुरस्कार में क्रिकेट बैट और कुशाग्र सैनी को इमर्जिंग प्लेयर के पुरस्कार में बैटिंग किट दी गई।