फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Netaji Subhash Chandra Bose remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Sat, 23 Jan 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose remembered on Jayanti
शाहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चंद्र बोस के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करती विधायक रज? - फोटो : HARDOI
हरदोई। नगर समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। पिहानी में स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार भारत विकास परिषद के तत्वावधान में ब्लॉक सभागार में आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गयी। मुख्य अतिथि विधायक रजनी तिवारी ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश, जनकल्याण सद्भावना समिति के अध्यक्ष डॉ. एमएल गुप्ता, अमर रस्तोगी, राधेश्याम त्रिपाठी व बसंत गुप्ता ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। नगर स्थित शीतल माता मंदिर में भगवान चित्रगुप्त के पूजन के बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। नगर अध्यक्ष हरिप्रकाश अस्थाना, सौरभ अस्थाना, आर्यन अस्थाना व शिवम अस्थाना आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धप्रताप मौर्य के आवास पर भाजपाइयों ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। यहां रामगोपाल मौर्य, सत्यनारायण, हरि गोपाल, भास्कर पांडे, सौरभ तिवारी, रघुवीर सिंह मौर्य, आलोक व आदित्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। यहां प्राचार्य प्रोफेसर मंगल किरन, प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. माला पाठक व मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां सुरेश पाल, अनुराग शुक्ला, आर्यन गुप्ता व निर्भय मिश्रा आदि मौजूद रहे। मां भगवती इंटर कॉलेज पुरेला में प्रधानाचार्य मनोज शुक्ला नेता जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाएं। यहां राम रूप शुक्ला, रत्नेश कुमार, सर्वेश कुमार, विनोद कुमार मित्रा, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा, संतोष कुमार समेत छात्र मौजूद रहे।
ईओ अहिबरन लाल के साथ नगर पालिका परिषद के अमले ने मोहल्ला मिश्राना स्थित सुभाष पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों व कायऱकर्ताओं ने भी सुभाष पार्क में नेताजी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। यहां नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, धीरज गुप्ता व डॉ. मुजाबिर जैदी आदि मौजूद रहे।

बेहटा गोकुुल प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक बाबन के ग्राम पहेलिया जूनियर स्कूल में शनिवार सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां सपा नेता पुनीत सिंह भोलू, अवनीश सिंह, अवधेश मिश्रा, कमलेश सिंह, श्याम सिंह व विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed